Wednesday, 17 September 2014

सामाजिक प्रयोगशाला



ईमान की लूट चलती  
सच पर पड़ता है डाका । 
बलात्कार , हिंसा और आतंक से
सराबोर पूरे समाज का खाका ।

चोरी , ठगी बच्चों के खेल हैं
मार-पीट , खून-खराबे से हुआ
युवाओं का करीबी नाता ।
धौंस , दादागिरी , अनैतिकता
रिश्वत , तिकड़म और धोखा ,
बल-प्रयोग , अपहरण तथा छिन-झपट्टा
आज-कल खूब फलता-फूलता । 

सत्य , आदर , स्नेह , सहिष्णुता
सद्विचार , करूणा , दया , ममता
त्याग , आशीर्वचन , मुस्कान , समरसता 
ये सब पाठ्य-पुस्तक की सैद्धान्तिक कथा ।

ईर्ष्या - द्वेष , लालच , दुर्विचार का रास्ता
अभिशाप , निंदा , कटाक्ष  और  कटुता
चालबाजी , घृणा , झूठ , दहशत और निर्दयता
ये सब असली बातें हैं जो आधुनिक
सामाजिक प्रयोगशाला में सिखने को मिलता । 




अमर नाथ ठाकुर , 17 सितंबर , 2014 , कोलकाता ।      

No comments:

Post a Comment

बिहार की शराबबंदी: एक संकट/ भ्रष्टाचार का एक नया अध्याय?

बिहार की शराबबंदी: एक संकट/ भ्रष्टाचार का एक नया अध्याय? बिहार में वर्षों से शराबबंदी लागू है। इस निर्णय के कारण बिहार सरकार को शराब उद्योग...