Saturday, 14 April 2012

दुखों का सुख क्यों न मिले

लंगड़े  की  सरपट  चाल  की   कामना
अंधे  की   दिव्य -ज्योति  की  साधना
गूंगे   की    अट्टहास   की       कल्पना
कनफुसकी पर बहरे का शुरू हो जाना

ये सब तुम करे , हे कृष्ण लले---


निर्धनों के धन में
भिखारियों के मन में
किन्तु मंदिरों के बाहर कण-कण में

तुम गगन के  ऊपर , गगन के भी तले--

दुखियों के क्रंदन  में
अपाहिजों के चरण  में
शबरी के जूठन में
घायलों के रक्त-रंजित घावन  में

हे हरे  !  तुम वहाँ   पले, तो फिर कैसे मिले --
क्षितिज का पीछा हम करें,  क्षितिज के पार तुम चले --

कष्टों का भी आनंद और दुखों का भी सुख
अतः क्यों न मिले , जहां तुम खिले -----------


अमर नाथ  ठाकुर , १४ अप्रैल , कोलकाता .



No comments:

Post a Comment

बिहार की शराबबंदी: एक संकट/ भ्रष्टाचार का एक नया अध्याय?

बिहार की शराबबंदी: एक संकट/ भ्रष्टाचार का एक नया अध्याय? बिहार में वर्षों से शराबबंदी लागू है। इस निर्णय के कारण बिहार सरकार को शराब उद्योग...