Search This Blog

Thursday, 8 March 2012

होलिका की होली

चुनावी दंगल की कैसी ये ठिठोली--
जिसने उकेरी रंग -रंगीली
जाति-धर्म -भेद की अठखेली --

गरिमा रहित  'हाथी ' थामता अब दलितों की टोली --
जन सवारी  ' साइकिल ' क्यों सवारे सिर्फ मुस्लिम -यादव जोड़ी --
भेद -भाव की लगाम ताने कैसे बजे एक  'हाथ' से ताली --
धर्म -भेद- आरोप  के निर्जल पंक में राष्ट्र  'कमल ' भी नहीं खिली --

हिंद - प्रदेश में चर्चा गली -गली --
लोध , कुर्मी , जाट-जुलाहे और नहीं  अगड़ी भी भली --
किन-किन नेताओं की किस-किस जाति ने उतारी पगड़ी --


अबकी होली -
रही नहीं निराली और भोली -
क्योंकि अखंड -भारत की
खंडित राजनीति की
 अजर -अमर होलिका नहीं जलाने देती
भेद जाति - धर्म कंटीली ---


अमर नाथ ठाकुर ,८ मार्च ,२०१२ .

No comments:

Post a Comment

बंगाल में नया विहान: भय के अवसान और विडंबनाओं के उदय की दास्तान

बंगाल में नया विहान: भय के अवसान और विडंबनाओं के उदय की दास्तान चार मई के बाद से बंगाल में रोज़ एक नया सवेरा मालूम पड़ता है। नई दोपहर और नई ...