Search This Blog

Saturday, 28 January 2012

भटक -भटक हम किधर जा रहे



झूठ ,फरेब और भ्रष्टाचार ---
यही हमारा अब व्यवहार ---

हिंसा , लूट  और बेईमानी ---
जैसे ये 'गुण' हो गए हों खानदानी ---

ह्त्या , अपहरण और चोरी ---
बनी हमारी बेवशी और लाचारी ---

फिर ईर्ष्या , द्वेष और घृणा ---
इनके बिना -
हमने माना -
नहीं संभव सामाजिक ताना -बाना -----


यही बनते मील -स्तंभ ,
यही रास्ते 'आकाश'  के---
यही सफलता -सूत्र
और कुंजी आज विकास के -----

नैतिकता जल रही  , धरोहर हम गँवा रहे ----
भटक -भटक किधर हम जा रहे ---



अमर नाथ ठाकुर
२८ जनवरी ,२०१२. 

2 comments:

  1. उच्च भाव और अच्छी सोच अच्छा प्रयास
    कभी फ़ुर्सत मिले तो गरीब के ब्लाग पर भी तशरीफ़ लाएं तो और खुशी होगी
    www.akpathak3107.blogspot.com

    सादर
    आनन्द.पाठक

    ReplyDelete
  2. सर ,

    सदा आपके आशीर्वचनों के आकांक्षी !


    आपका चेला ,

    अमर नाथ ठाकुर .

    ReplyDelete

बंगाल में नया विहान: भय के अवसान और विडंबनाओं के उदय की दास्तान

बंगाल में नया विहान: भय के अवसान और विडंबनाओं के उदय की दास्तान चार मई के बाद से बंगाल में रोज़ एक नया सवेरा मालूम पड़ता है। नई दोपहर और नई ...