Search This Blog

Thursday, 8 December 2011

25 जनवरी 2008 का अखबार



बाप ने मारी बेटे को गोली

बेटे और माँ ने मिल जलायी बहू की होली

बहू से बलात्कार ससुर ने किया

भगवन तूँ ने ऐसा क्यों मंजूर किया ?



भाई की हत्या भाई ने की

अफसोस किसी ने जाहिर नहीं की !

गाँव का मुखिया लूट मे शामिल -

फिर किया लाखों हासिल –


ट्रक बस में टक्कर हुई

फिर कार  ने तीन को कुचला –

युवक फरार हुआ , युवती को फुसला –



ये कैसी भागा-भागी

स्कूल में किशोर ने गोली दागी

एक की मौत ----

बालक का अपहरण , दस लाख की फिरौत –



घोटाले के संस्करण में जुड़ा

एक नया घोटाला –

किडनी घोटाला –

मजदूर को हड़काकर दिया एक लाख –

लाचार-बीमार को  भड़काकर खुद लिया दस लाख –

डॉक्टर ने गिरायी अपनी साख –

घर में ही ऑपरेशन थियेटर खोला --

आज का अखबार बोला , आज का अखबार बोला ---



आतंकियों ने किया प्रहार –

गोलियों की बौछार –

कश्मीर में रोज-रोज हो रहा नर संहार –

फिर बोला आज का अखबार –



बस ने ली कार से टक्कर –

फिर गिरी कार पलटी खाकर –

दो की मौत हुई , दो घायल हुआ –

दो गायब है , दो का ऑपरेशन सफल हुआ –



रेलगाड़ी आज फिर पटरी से उतरी है –

मन को किन्तु शान्ति है क्योंकि बड़ी दुर्घटना आज टली है –



इतने में नज़र गयी है राज्यों की संक्षिप्त खबर पर –

पूर्वोत्तर में होते रोज-रोज के विस्फोट पर –

तमिलनाडु में करुणा की चली –

महाराष्ट्र  में राज ठाकरे की सेना भिड़ी –

छत्तीस-आन्ध्र में नक्सलियों का उत्पात मचता रहा –

बंगाल में नंदीग्राम सिसकता रहा –

बिहार में अपहरण का तांडव चलता रहा –

हरियाणा में कौरव हुए विजयी और पांडव भटकता रहा –

उत्तर प्रदेश में फिर हुआ एनकाउंटर –

मध्य प्रदेश में शिक्षक-छात्र का बढ़ता अंतर –

पुलिस मूक  खड़ी रही –

द्रौपदियों का चीर खिंचता रहा –

दुःशासनों के सिर टीका सजता रहा –

अन्य राज्यों में भी दलित जलता रहा –

माफियाओं का उत्पात चलता रहा –

ये ही समाचार थे जो आत्मा को सालता बार-बार –

आज का अखबार , आज का अखबार .....



अमर नाथ ठाकुर, कोलकाता ।

No comments:

Post a Comment

धर्म, विचार और सभ्यताओं का भविष्य

 धर्म, विचार और सभ्यताओं का भविष्य मनुष्य जैसा सोचता है, वैसा ही उसका समाज बनता है। उसके विचार शून्य में जन्म नहीं लेते; वे उसके धर्म, दर्शन...